Advertisement

Advertisement

युवा सम्मेलन और बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम सम्पन्न


आयोजक भगतसिंह युवा मंडल के तत्वाधान में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

बेटियाँ घुंघट से बाहर आकर करे कार्य-रचना भाटिया

सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

रामकरण पूनम प्रजापति

सूरतगढ़ 
ग्राम पंचायत भगवानसर में नेहरु युवा केंद्र श्री गंगानगर की तरफ से जिला स्तरीय युवा कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह युवा मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वी राज मील,विशेष अतिथि हिंदुस्तान शिव सेना के जिला महासचिव जितेन्द्र कांडा,बसपा के राष्ट्रिय नेता और जिला परिषद माननीय डूंगर राम गेदर,कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ट के बलराम वर्मा,पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत भगवानसर कमला देवी लोहरा,नेहरु युवा केंद्र के महावीर विश्नोई और जिला परिषद ए सी ओ रचना भाटिया थी।
      कार्यक्रम में भगतसिंह की प्रतिमा पर पूर्व विधायक गंगाजल मील,बलराम वर्मा,साहबराम व मंडल सदस्यों ने पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में सूरतगढ़ डांस एकेडमी के शुभम की टीम ने,लालगढ़ की टीम ने और भगवानसर के लोकप्रिय कलाकारों ने लोकगायन और लोकनृत्य किये।
               रचना भाटिया ने बोलते हुए कहा मंडल लगातार सामाजिक उथान में कार्य कर रहा हैं। उन्होंने गांव की बहुओ को घुंघट प्रथा त्याग सामाजिक कार्यो में आगे आने को कहा। बुजुर्गो से प्रार्थना की वे अपनी बहुओं को इस प्रथा से निजात दिलाकर उन्हें आजाद करे और अपना सम्मान बढाये। उन्होंने युवाओ को भगत सिंह के जीवन के मिशन और माता-पिता से कहा वे सोते समय अपने बच्चों को प्रेरक बातें बताये।
           गायक विनोद सागर ने बेटियों को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरक बातें बताई। उन्होंने कहा बेटियां शील,नम्रता,संस्कार,शिक्षा अपनाये ना की परम्परागत प्रथा में बुजुर्गो को ढर्रे से ढो रहे बुराइयों का निर्वाह करती रही। विनोद सागर ने हास्य किस्से भी सुनाये। सागर ने कहा जीवन का उदेश्य ये नही की हम फूहड़ पन को ढोते रहे। ईस्वर ने हमे अच्छा स्टेज दिया है हम सब अपनी कला और शिक्षा को आगे बढ़ाएं। अंधविश्वास का त्याग करें।
      कार्यक्रम में रामेश्वरम ट्रस्ट के द्वरा संचालित रामेश्वरम पाठशाला का जिक्र करते हुए प्रभारी रामकरण पूनम प्रजापति ने कहा आगामी दिनों में ट्रस्ट को सुपोर्ट करने हेतु राजकारण फिल्म प्रोडक्शन द्वारा जल्द आ रहा बाबा रामदेव डीजे सोंग "राजकारण री गाडी"लोकगीत के जरिये अर्जित आय से गरीब असहाय,झुगी झोंपड़ी के बच्चों की शिक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जायेगा।
                शुभम डांस एकेडमी के सुभम ने कहा उनकी एकेडमी असहाय परिवार के बच्चों की प्रतिभाओ को लगातार आगे बढ़ाने में प्रयासरत है। अगर कोई गरीब परिवार का बच्चा ह उसे निशुल्ल्क आगे बढ़ाया जायेगा। वही राजकरण फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर आनंद यादव ने कार्यक्रम के बेस्ट सिंगरो को फिल्म और अलबम में मोका देने को कहा।
       पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील ने मंडल के सामाजिक कार्यो की सराहना की और मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंजाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा मंडल सांस्क्रतिक प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने,शिक्षा के छेत्र में लगातार प्रयासरत है।

   रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया डूंगर राम गेदर का सम्मान

छेत्र में सामाजिक जनजागरुकता के कार्यक्रम फेलाने और रामेश्वरम ट्रस्ट के सेवा कार्यों का समाज में प्रचार प्रसार करने और मिशन के कार्यक्रमों का सोसल मिडिया के जरिये आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी रामकरण पूनम प्रजापति व कालूराम मुंजाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भगतसिंह युवा मंडल के जरिये लगातार सेवा कार्यो में योगदान के लिए गुरुदेव को ट्रस्ट ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

        राजकुमार मुंजाल का हुआ सम्मान

समाज सेवा में लगातार 17सालो से युवा मंडल में स्किरिय योगदान देने पर रामेश्वरम ट्रस्ट,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सरवती देवी व सीएलजी सदस्य परमिन्द्र कौर कटारिया ने सम्मान किया।

           भगतसिंह युवा मंडल सदस्यों पूरण शुडिया,दामोदर शुडिया,साहबराम नायक,मदन लाला नायक,गुरुदेव कौर,परमिन्द्र कटारिया,राजकरण फिल्म प्रोड के राजकरण विश्नोई,सुनील "गुरु",डायरेक्टर आनंद यादव,पूनम जांगिड,रवि जांगिड,राजेन्द्र गेदर,राजेश मंडा सहित सभी भगत सिंह युवा मंडल सहित कलाकारों का सम्मान हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement