प्रसूता को डिस्चार्ज करने के मामले में दो डाॅक्टरो के बीच चले लात घूसे

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। राजगढ़ का लंबे समय से विवादों व अन्य कारणों से चर्चित में रहे राजकीय रेफरल अस्पताल में 9 मार्च को तो आज शर्मनाक घटना होने की जानकारी मिली है जिसमें पता चला है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मना रहा था, उसी दौरान राजगढ़ के अस्पताल में दो डॉक्टरों के मध्य लात घूंसे चले। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में एक प्रसूता को छुट्टी दिए जाने के मामले को लेकर दो डॉक्टर ना सिर्फ झगड़ पड़े बल्कि आपस में लात घुसो तक आ गये व डाॅ सज्जन व डाॅ उम्मेद पूनिया ने आपस में एक दुसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। जिन्हें स्टाफ तथा अन्य लोगों ने मिलकर बीच-बचाव कर अलग-अलग किया। वही जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत एक महिला प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी तथा महिला को रिलीव किए जाने के आरोप के मामले में डॉक्टरों की घटना ही बताई गई जा रही हैं। पता चला है कि उक्त प्रसूता को संबंधित सीनियर चिकित्सक ने डिस्चार्ज कर दिया व उसे एक दूसरे जूनियर चिकित्सक ने रजिस्टर में कुछ रिमार्क्स लगा दिया और तीसरे डॉक्टर ने आकर फिर कोई करेक्शन कर दिया। इसी बात को लेकर यह सब घटनाक्रम होने के आरोप की जानकारी मिली है। घटना के बाद डॉक्टर थाने भी पहुंच गए, मगर समाचार लिखे जाने तक मुकदमा तो दर्ज नहीं हुआ है। घटना की पुष्टि प्रत्यक्षदर्शी तथा अस्पताल के कर्मचारी कर रहे हैं।