सांसद निहालचंद ने सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की
श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने गुरूवार को दिल्ली में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधमोहन सिंह से मुलाकात कर सरसों की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करवाने का आग्रह किया। निहालचंद ने केन्द्रीय कृषिमंत्री से कहा कि वर्तमान में सरकार का समर्थन मूल्य रूपये 3700 प्रति किवंटल निर्धारित है, जबकि बाजार में सरसों का भाव लगभग 3300-3400 प्रति किवंटल की ब्रिकी हो रही है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसान अपना खून पसीना बहाकर 6 माह बाद अपनी फसल को लेकर बाजार में आता है, तो उसे सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। हमारे क्षेत्र में सरसों फसल पूरी तरह पककर तैयार है तथा बाजार में आने लगी है। ऐसे में सरकार सरसों फसल की सरकारी खरीद जल्द प्रारम्भ करें, जिससे किसानों का भला हो सकें।
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने आश्वस्त किया कि किसानों की सरसों फसल का पूरा मूल्य किसान को मिले, इसके लिये सरकारी खरीद संबंधी कार्यवाही जल्द अमल में लायी जायेगी।

Social Plugin