जनसुनवाई में छाये सिंचाई विभाग के मामले,दो दर्जन मामलों की कलक्टर ने की सुनवाई

जिला  स्तरीय जनसुनवाई में आए करीब दो दर्जन मामलों की कलक्टर ने की सुनवाई

विधानसभा चलने के कारण विजील­स कमेटी की जनसुनवाई की स्थगति

श्रीगंगानगर ।  जिला कलेक्ट्रेट सभागार  में गुरूवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई  में कुल  22 मामले आए। जिनकी सुनवाई जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने की। प्रत्येक महीने के दूसरे गुरूवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई  में आए मामलों का जल्द निस्तारण के निर्देश जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं प्रत्येक महीने के दूसरे गुरूवार को ही जिला मुख्यालय पर होने वाली विजील­स कमेटी की बैठक विधानसभा चलने के कारण स्थगित कर दी गई ।  जिला स्तरीय जनसुनवाई  में आए मामलों म­ कई मामलों को विजील­स  में दर्ज किए गए और कुछ का निस्तारण संबंधित अधिकारियों को करने के निर्देश दिए गए। श्रीगंगागनर की ग्राम पंचायत 10 जेड की चुनी देवी ने गली  में­ मिट्टी नह° हटाने के मामले म­ जिला कलक्टर से गुहार लगाई। जिला कलक्टर ने संबंधित बीडीओ को इस बारे  में निर्देश जारी किए। वह° पदमपुर के रतेवाला ग्राम पंचायत के यशपाल सिंह अरोड़ा ने तहसीलदार पदमपुर द्वारा संभागीय आयुक्त द्वारा पारित किए गए निर्णय की अवहेलना कर बिना सुनवाई के सीधे आदेश पारित करने के मामले  में आवश्यक कार्यवाही करने की परिवेदना दी। मिर्जेवाला के जगदीश कुमार ने फसल चोरी मामले म­ न्याय नहीं  मिलने को लेकर परिवेदना दी। 25 एफ  गुलाबेवाला के  हरिन्द्र सिंह ने परिवेदना दी कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण 6 वर्ष से किसानों के हक का पानी नहीं  मिल रहा। 37 एफ श्रीकरणपुर के  वजीर सिंह ने जिला कलक्टर को परिवेदना की प्रार्थी की बारी काट कर किसी अन्य काश्तकार के नाम बांधकर प्रार्थी को नुकसान पहुंचाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से इन मामलों  में आवश्यक कार्यवाहीके निर्देश दिए।जिला स्तरीय जनसुनवाई  में आए करीब दो र्दजन मामलों  में­ से ज्यादातर सिंचाई विभाग से संबंधित थे। जिला स्तरीय जनसुनवाई  में जिला कलक्टर  ज्ञानाराम के अलावा एडीएम विजील­स  वीरेन्द्र कुमार वर्मा, एसई सीएडी  गोपाल कृष्ण, पीआरओ सुरेश बिश्नोई, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  श्याम लाल कुक्कड़ समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे।