सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी भुगतान हेतु स्वत्व प्रपत्र पूर्ति कर दावा ऑनलाईन प्रस्तुत करें

 हनुमानगढ,। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि  विभाग द्वारा 31 मार्च 2018 तक सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के बीमा दावा प्रपत्र संबंधित विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों को  भिजवाए गए है। उन्होने बताया कि संबंधित बीमेदार की बीमा कटौती दिसम्बर 2016 के पश्चात बंद करते हुए बीमेदार से स्वत्व प्रपत्र पूर्ति करवाकर एवं दावा अतिशीघ्र ऑनलाईन बीमा विभाग के जिला कार्यालय में प्रस्तुत करवा होगा, ताकि समय पर संबंधित कर्मचारियों को भुगतान के लिए अधिकार पत्र जारी किया जा सके।