Advertisement

Advertisement

बार संघ हनुमानगढ़ ने किया होली स्नेह मिलन का आयोजन

हनुमानगढ़। बार संघ हनुमानगढ़ द्वारा शुक्रवार को होली स्नेह मिलन जंक्शन बार संघ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारिवारिक न्यायलय न्यायधीश विष्णुदत शर्मा, विशिष्ट अतिथि एनडीपीएस न्यायधीश दिनेश त्यागी, एससीएसटी न्यायधीश प्रीतपाल सिंह, सीजेएम राजेश कुमार, पुखराज गहलोत, विक्रम सांखला, कुमकुम सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष प्रद्युमन परमार ने की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं दी। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष प्रद्युमन परमार ने शेरगढ हादसे में जिन लोगों की मृत्यु  हुई उनके परिवारों को सहायता के लिये अधिवक्ताओं ने 1 लाख 25 हजार और बार संघ ने 31,000 रूपये देने की घोषणा की। इसी के साथ साथ हादसे के जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों द्वारा किये गये मुकदमों की बार संघ नि:शुल्क पैरवी करने की धोषणा की। इस मौके पर बार संघ सचिव सुरेन्द्र सहारण, उपाध्यक्षरामनारायण बिश्रोई, पुस्ताकलय अध्यक्ष विकास गौड़, कोषाध्या प्रतीक छाबड़ा, महावीर स्वामी, जितेन्द्र सारस्वत, उग्रसैन नैण, जोधा सिंह, रघुवीर वर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, सुशील झीझा, मनोज त्यागी, भगवान दास, राजीव, मनोज शर्मा, राजेन्द्र तिवाड़ी, जगदीश गुप्ता, सुरेन्द्र स्याग, रामकुमार बिश्रोई, रामकुमार कस्वां मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement