सादुलपुर (ओमप्रकाश)। राजस्थान ग्रामसेवक संघ उपशाखा कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांग को लेकर पंचायत समिति सभागार में सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामनिवास पूनिया ने कहा कि जब तक ११ सूत्री मांग-पत्र का निराकरण नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश अनुसार दस मार्च को सरकार की विभिन्न योजनाओं को पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा १६ मार्च को जिला मुख्यालय पर एवं १८ मार्च को बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना उद्घाटन कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सत्यवीरसिंह, हरिपाल, कुलदीप राघव, राजकुमार शर्मा, अशोक कुमार, नारायणसिंह, जगदीश धुआं, प्रताप, लीलाधर, राजेन्द्र, मनफूल, ओमप्रकाश पूनिया आदि ग्रामसेवक उपस्थित थे।

Social Plugin