सादुलपुर (ओमप्रकाश)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारी आश्रम सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुंसफ मजिस्ट्रेट रजनी ब्रजेश ने कहा है कि महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर एवं परंपरागत मान्यताओं को बदलने से ही सशक्तिकरण किया जा सकता है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल ने महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा.सुमन जाखड़, डा.उर्मिल जैन, सुमन बिश्नोई, लता बैरासरिया, लाजवंती घोटड़, सतबाला रोहिला ने भी विचार व्यक्त किए। गायत्री बैरासर ने स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला। छात्रा रौनक सैनी, कविता, खुश्बू, राजबाला, प्रियंका आदि को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी शोभाबहिन ने किया।

Social Plugin