महिला शक्ति शिरोमणी अवार्ड के लिये चयन

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। आशा देवी शिक्षण संस्थान की अध्यक्षा एवं संरक्षक आशा देवी पूनियां का इण्डो-नेपाल समरसता आग्रेनाईजेशन एवं राष्ट्रीय समता स्वतन्त्र मंच जयपुर के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर महिला शक्ति शिरोमणी अवार्ड के लिए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2017 के उपलक्ष में अभिनन्दन के लिये मनोनयन किया गया है। आशा देवी शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक कौशल कुमार ने बताया कि शिक्षण संस्थान की अध्यक्षा एवं संरक्षक आशा देवी पूनियां का अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में नई दिल्ली में 08 मार्च 2017 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इण्टरनेशनल सांस्कृतिक समन्वय संगोष्ठि के भव्य आयोजन में राजस्थान राज्य से शिक्षा के क्षेत्र में कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम महननीय एवं प्रबुद्ध महिला प्रतिभाओं में से महिला शक्ति शिरोमणी अवार्ड के लिए चयनित कर अभिनन्दन हेतु नई दिल्ली आंमत्रित किया गया है।
आशा देवी पूनिया