Advertisement

Advertisement

साथिनों और किशोरियों ने किया महिला थाना और कन्जूमर कोर्ट का भ्रमण

हनुमानगढ़। महिला अधिकारिता विभाग कार्यक्रम अधिकारी व हनुमानगढ़ ब्लॉक
प्रचेता श्रीमती कमलजीत कौर द्वारा गुरुवार को आठ ग्रामपंचायतों की
साथिनों व किशोरियो को शिक्षा एक्सपोजर विजिट करवाई गयी।  कार्यक्रम का
शुभारम्भ महिला  विभाग से हुआ। कार्यक्रम अधिकारी शकुंतला चौधरी ने
उपस्थित बच्चियों को पढने और दूसरी बच्चियों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित
करने का   आह्वान किया। शकुंतला चौधरी ने रैली को महिला अधिकारिता विभाग
से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात्  किशोरियो व साथिनों को
महिला थाना व कंज्यूमर कोर्ट का भर्मण  करवाया गया। महिला थाना में थाना
में थाना थानाप्रभारी सुभाष कच्छावा,सीआई कुसुमलता ,संजय बिश्नोई , महिला
सुरक्षा व सलाह केंद्र से परमजीत कौर,रेखा शर्मा आदि ने महिला थाना की
कार्यप्रणाली बारे में जानकारी देते हुऐ छेड़छाड़ ,दुर्व्यवहार की स्तिथि
में हेल्पलाइन नम्बर 9530432644  दर्ज करवाने का आह्वान उपस्थित महिलाओ
व किशोरियो से किया। सुनीता शर्मा व महिला पर्यवेक्षक रजनी ने बताया कि
 सामान खरीदने के पश्चात जल्दी खराब होने ,प्रिंट रेट से ज्यादा वसूलने,
शिकायत आदि की शिकायत  कंज्यूमर कोर्ट में कर न्याय प्राप्त किया जा
सकता है। तीनो कार्यालयों का भर्मण कर  इनके बारे में  जानकारी प्राप्त
कर महिलाए बालिकाए भी हर्षित आयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement