देर रात तक गूजें होली धमाल गीत

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। होली पर्व अन्तर्गत जगह-जगह शहर में होली धमाल गीतों की गंूज सुनाई देने लगी है। मोहता अखाड़ा, लूदीबास तथा मुख्य बाजार में देर रात्रि तक होली धमाल गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। कलाकार परंपरागत परंपरा का निर्वहन करते हुए देर रात्रि तक होली गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। सुरेश स्वामी, रामावतार जांगिड़, गोपाल शर्मा, विष्णु आदि ने बताया कि हालांकि पर्व अन्तर्गत शहर हीं नहीं बल्कि गांवों में भी रौनक कम है। फिर भी परंपराओं का निर्वहन कर पर्व की महत्वता को जिंदा रखने का प्रयास किया जा रहा |