चारणवासी। अचानक मौसम के करवट बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई। बदलते मौसम के भय से किसान अध पक्की ही सरसों की फसल कटाई में जुट गए है। किसानों ने बताया कि बेमौसम होने वाली बरसात पक्काव पर आई सरसों की फसलों के लिए नुकसान दायक होगी। वहीं मौसम में बदलाव आने के कारण पछेती सरसों की फसलों में तेले का प्रकोप हो गया था। किसानों का कहना है कि अगर अब मौसम सही नहीं रहा तो फसल उत्पादन कमजोर रहेगा। जिस कारण किसान सरसों की फसल को ठेके व मजदूर लगाकर कटाई युद्व स्तर पर करवा रहे है। अब की बार फसलों में अच्छा फाळ होने से उत्पादन बंप्पर होने की उम्मीद है।
 |
खेत में सरसों की कटाई करता किसान परिवार |
Social Plugin