Advertisement

Advertisement

जिला बनाओ संघर्ष समिति सूरतगढ़ का रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया समर्थन

जनता के हक का फेंसला है सूरतगढ़ को जिला बनाना
रामकरण पूनम प्रजापति
सूरतगढ़ 2मार्च।
पिछले आठ दिनों से चल रहे सूरतगढ़ को जिला बनाने के धरने को गुरुवार को रामेश्वरम ट्रस्ट ने समर्थन देते हुए सम्बल प्रदान किया। ट्रस्ट प्रभारी रामकरण पूनम प्रजापति ने कहा आगामी छ मार्च को समिति प्रशाशन का घेराव करेगी जिसका ग्रामीण कमेटी भी समर्थन करती है। सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग पिछले 40सालो की है जो जायज है।
              ट्रस्ट भारत विकास में जिले की मांग को जायज मानता है। ट्रस्ट सदस्यों ने इसके लिए मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड अभियान चलाकर भी अवगत करवाया है। गुरुवार को अब तक 720पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री के नाम भेजे जा चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा लगातार ट्रस्ट के बेनर तले अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। ट्रस्ट सदस्य गजेन्द्र सिंह ने कहा सूरतगढ़ का आज खेजड़ी एरिया,रामदेव मन्दिर एरिया,रिलाईंस पेट्रोल पम्प एरिया,आर सी पी कालोनी ,किशनपुरा आबादी आदि का छेत्र काफी फेल चूका है। यहाँ सभी विभाग भी पर्याप्त मात्रा में है।
सूरतगढ़ शहर में यह अभियान ट्रस्ट सदस्य केशव अरोड़ा और ज्योति अरोड़ा के नेत्रत्व में चलाया जा रहा है। सदस्यों ने सूरतगढ़ जिला बनाओ समिति का समर्थन करते हुए आगामी छह मार्च को प्रसाशन घेराव में सभी को अपनी भागीदारी देने को कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement