हनुमानगढ, । जिले में 31 दिसम्बर 2016 तक पंचायत समिति सदस्य एवं पंच पदों के लिए रिक्तियों पर पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव की कार्य योजना जारी की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी भागीरथ शर्मा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को जारी निर्वाचन की अधिसूचना के अनुसार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि मंगलवार 14 मार्च को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा बुधवार 15 मार्च को दोपहर 11 बजे, अभ्यर्थिता वापिस लेने की अंतिम तिथि गुरूवार 16 मार्च को अपरान्ह 3 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे बाद, मतदान (मतदान यदि आवश्यक हुआ तो) रविवार 26 मार्च को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना मंगलवार 28 मार्च को प्रातः 8 बजे से की जाएगी।
इसी प्रकार पंचो के उप चुनाव हेतु बुधवार 22 मार्च को प्रातः 8 बजे नाम निर्देशन पत्र की प्राप्ति, दोपहर 11.30 बजे नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा तथा दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी होगी। मतदान (मतदान यदि आवश्यक हुआ तो) रविवार 26 मार्च प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक , मतदान समाप्ति के पश्चात तुरन्त मतों की गणना की जाएगी। उप सरंपच का चुनाव सोमवार 27 मार्च को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में एक पंचायत समिति सदस्य, दो उप सरपंच तथा 4 वार्ड पचों के पद 31 दिसम्बर 2016 से रिक्त है। उन्होने बताया कि हनुमानगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मैनावाली के वार्ड 1 के लिए अ.जा.महिला एवं ग्राम पंचायत रणजीतपुरा के वार्ड 9 सामान्य वार्ड पंच पद हेतु उप चुनाव होने है। इसी प्रकार पंचायत समिति भादरा की ग्राम पंचायत डूंगराना के वार्ड 3 सामान्य एवं ग्राम पंचायत रामगढिया में वार्ड 5 सामान्य के लिए वार्ड पंच का उप चुनाव किया जाना है। इसके अलावा पीलीबंगा पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य हेतु निर्वाचन क्षेत्र संख्या 8 के लिए उप चुनाव होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण राजनैतिक दलों को चुनाव की आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने हेतु संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया गया है।

Social Plugin