Advertisement

Advertisement

बीजेपी नगर व देहात मण्डल ने मनाया नेता सुंदर सिंह भंडारी का का 96वां जन्मदिवस


हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात मण्डल द्वारा भारतीय जन संघ व् भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व् भारत देश के महान जन नेता सुन्दर सिंह भंडारी का 96 वां जन्म दिवस बुधवार जंक्शन स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में मनाई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़ ने सुन्दर सिंह भंडारी के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला महामंत्री लेखराम जोशी ने कहा कि  सुदर सिंह भंडारी बहुत ही प्रतिभावान व्यक्तिव के धनी थे। इनका सारा जीवन देश और समाज को समर्पित था। जिला प्रवक्ता जसप्रीत सिंह सिद्धू (जेपी), नगरमण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, देहात अध्यक्ष प्रेम गोदारा, कृषि उपज मण्डी समिति अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया, पूर्व नगर पालिका चैयरमेन अमर सिंह राठौड़, युवा नेता अमित सहू, सभापति राजकुमार हिसारिया, जिला मंत्री कृष्ण लालवाणी, जसपाल सिंह आदि ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सुन्दर सिंह भण्डारी के आदर्शों को अपनाने का आहवान किया। इन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, भामाशाह योजना, जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलवाने के लिए आमजन के बीच जाने का भी आहवान किया।  बैठक में प्रकाश तंवर, झमन लाल पाईवाल, अरुण खिलेरी, दीपाराम मूंड, कुलदीप खिलेरी, राजेश खीचड़, पार्षद गुरदीप सिंह;बराड़, अमनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप खिलेरी, देवेन्द्र सिंह, दर्शन सिंह गिल, गणेश सोलंकी, नत्था सिंह, अर्जुन बागड़ी, प्रीतपाल सिंह, दीपक खाती, गौरव अरोड़ा, राय सिंह ज्याणी, दिनेश जांगिड़ आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement