Advertisement

Advertisement

चांद के दीदार के साथ मनाया सुहाग का पावन पर्व


केसरीसिंहपुर (गुरविन्द्र)
 करवा चौथ से सखी री मांग ले सुख का दान, अपने स्वामी का धर कर, मन में ध्यान.. सोलह श्रृंगार से सजी धजी, मन में पति के दीर्घायु की कामना और हाथों में आरती की थाली लिए चाँद निकलने का इंतजार कर रही  सुहागिनों ने 8:40 बजे के बाद जैसे ही चाँद निकला तो सुहाग के चांद को देखकर अपना व्रत खोला।

जैसे ही चाँद निकला तो व्रत रखने वाली महिलाओं की ख़ुशी का ठिकाना नही रहा क्योकि प्रेम, आस्था का पर्व विवाहिताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया था और व्रत खोलने के लिए सभी को चाँद का इंतजार। करवा चौथ को लेकर शनिवार को बाजार में मानियारी, चूड़ियो एव फ्रूट्स की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ जुटी रही। एक और जहा सुहागनों ने अपने सुहागो की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे वही कुछ पति भी अपनी पत्नियो से पीछे नहीं रहे उन्होंने भी साथ व्रत रखे। दिन भर पूजा के लिए विशेष आयोजन भी किए गए।


 करवा चौथ की संध्या पर आभूषणों से सजी धजी महिलाओं ने समूह बनाकर करवा चौथ की कथा सुनी तो कहीं पर आपस में थालियां को बदल, सरगी खाकर इस पर्व को मनाया। पति की दीर्घायु की कामना लिए पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ  महिलाओं ने चांद को जल दिया और फिर अपना व्रत खोला एव महिलाओं ने समूह में कथा सुनी। पर्व के माध्यम से विवाहिताओं ने पंचतत्वों की भी पूजा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement