हनुमानगढ़ - गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया कार्यक्रम


जिला अस्पताल में गांधीजी की मूर्ति पर कलक्टर ने किया माल्यार्पण


हनुमानगढ़,। गांधी जयंती पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नगर परिषद की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें जिला कलक्टर  प्रकाश राजपुरोहित समेत अन्य अधिकारियों ने गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। 

इस अवसर पर जंक्शन स्थित नवज्योति विकलांग पुनर्वास केन्द्र के बच्चों ने गांधीजी के प्रिय गीत वैष्णजन तो ...इत्यादि गाकर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में गांधीजी के अन्य प्रिय गीतों को सुना गया। मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया। कार्यक्रम के बाद जिला कलक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर भर की सफाई समय समय पर करवाने और जिला कलेक्ट्रेट की सफाई भी नियमित करवाने के निर्देश देिए।  

इससे पहले जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने टाउन स्थित महात्मा गांधी जिला अस्पताल में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांधी जी को याद किया। 

                                  कार्यक्रम में जिला कलक्टर  प्रकाश राजपुरोहित के अलावा सीईओ जिला परिषद गोपाल राम बिरड़ा, एसडीएम हनुमानगढ़ सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, पीआऱओ सुरेश बिश्नोई, नगर परिषद कमीश्नर राकेश मेहंदीरत्ता, अधिशाषी अभियंता नगर परिषद श्री राजेन्द्र स्वामी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, नवज्योति विकलांग पुनर्वास केन्द्र के बच्चों, सेवा विकलांग पुनर्वास केन्द्र के बच्चों, समेत नवज्योति विकलांग केन्द्र के भीष्म कौशिक, सेवा विकलांग के हेमंत गोयल समेत जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभाग प्रभारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ