श्रीगंगानगर -90 साल का गंगानगर, गो गो लाइव शो करेगा,दो व्यक्तियों को सम्मानित


श्रीगंगानगर।(गोविंद गोयल) गो गो लाइव शो की ओर से श्रीगंगानगर  के स्थापना दिवस पर दो व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका जन्म 26 अक्टूबर को हुआ था। इनके लिए गिफ्ट कनाडा के अर्जुन नागपाल की ओर से स्पोंसर किए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति 26 अक्टूबर 2017 को अपने जीवन का अर्द्ध शतक पूरा करेगा और एक बीस साल।

 शो के संचालक गोविंद गोयल ने बताया कि गो गो लाइव शो की टीम गंगानगर के उन व्यक्तियों को सम्मानित करना चाहती थी, जिनका जन्म  25, 26 या 27 अक्टूबर 1927 को हुआ था। इसके लिए एंट्री के जमा करवाने के लिए 20 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। लेकिन इस संबंध मेँ कोई एंट्री नहीं आई। हां, दो व्यक्तियों ने उनसे संपर्क कर ये बताया कि वे 26 अक्टूबर 2017 को 50 साल और 20 साल के हो जाएंगे। इस पर विचार किया गया। इस बीच कनाडा रहने वाले अर्जुन नागपाल ने संपर्क कर इस बाबत जानकारी ली।

 श्री नागपाल ने चर्चा के दौरान गोविंद गोयल को इसी 26 अक्टूबर को 50 साल और 20 साल पूरे करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का सुझाव देते हुए प्राइज़ स्पोंसर करने का प्रस्ताव रखा। इस पर अपनी टीम से चर्चा  करने के बाद गो गो लाइव शो की टीम ने उन दोनों व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। इनमें से एक सदर बाजार निवासी सीप गुप्ता हैं और दूसरे मुखर्जी नगर मेँ रहने वाले दीपांशु सचदेवा।

 सीप गुप्ता 26 अक्टूबर को 50 साल के हो जाएंगे और दीपांशु 20 साल के। ज्ञात रहे कि इसी दिन गंगानगर 90 साल का हो जाएगा। इन दोनों को कल 26 अक्टूबर की रात 9 बजे होने वाले गो गो लाइव शो मेँ सम्मानित किया जाएगा। उधर कनाडा के अर्जुन नागपाल ने दोनों के लिए प्राइज़ शो की टीम के पास भिजवा दिये हैं। टीम ने अर्जुन नागपाल का  आभार व्यक्त किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ