Advertisement

Advertisement

अब बेटा-बेटी में फर्क नहीं: श्रीमती कुसुमलता

टाउन स्थित एनएमपीजी काॅलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए महिला थाना के एसआई श्रीमती कुसुमलता ने बताया कि बेटों के साथ-साथ अब बेटियां भी हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और लड़कों से बेहतर काम कर रही है। ऐसे में बेटा-बेटी में फर्क करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।



 उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस भी महिला सुरक्षा पर कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए चलाई जा रही मुहिम आवाज के बारे में भी जानकारी दी। 



उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के साथ कुछ गलत हो रहा है अथवा अन्य किसी समस्या के निदान के लिए वट्सअप नम्बर 95304-32644 पर जानकारी दे सकता है। इस कार्य में महिला थाना एएसआई गायत्री चैधरी ने भी सचखण्ड पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement