जयपुर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह शुक्रवार 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भरतपुर में प्रातः 9.30 बजे झण्डारोहण करेंगे।


राज्यपाल बुधवार 24 जनवरी को सांय 5 बजे राजकीय वायुयान से भरतपुर पहुँचेंगे।     श्री सिंह गुरूवार 25 जनवरी को सायं 4 बजे भरतपुर के सरसों अनुसंधान केन्द्र में आयोजित एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे।