Advertisement

Advertisement

पुलिस डाल डाल,तो चोर पात पात,पुलिस सुस्त चोर चुस्त

पुलिस गश्त पर लग रहा सवालिया निशान

प्रतापगढ़(दिलीप सैन) शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन किसी न किसी के घर या दुकान का ताला टूट रहा है। यही नहीं बाइक चोर भी इन दिनों सक्रिय हैं। जो मौका पाते ही दुपहिया वाहन को पार कर रहे हैं। कहने को तो पुलिस थानों से रात को गश्त के लिए गश्तीदल रवाना किए जाते हैं।पुलिस उनकी सक्रियता में कमी और ड्यूटी के दौरान चौकस नहीं रहने का नतीजा है कि चोर वारदात कर साफ बच निकलते हैं। पिछले आंकड़ा देखें तो अब तक आधे दर्जन स्थान पर चोरी की वारदात हो चुकी है।घर-दुकान से लेकर शहर में मंदिरों तक के ताले टूटे हैं। अधिकतर वारदात रात को हुई है लेकिन चोरो के गिरेबान पर पुलिस का हाथ अब तक नही पहुचा वही पुलिस के गस्त पर सवालिया निशान लगता



केस -1 
पकड़ से दूर आरोपित
जीरो माइल पर एक होटल  मे चोरो ने  चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने अपना काम भी कीया लेकिन, चोरी का खुलासा नहीं हो सका। कुछ इसी तरह ओर जगह  हुई चारी में भी पुलिस हाथ खाली है।




केस- 2  
19 जनवरी की घटना
शहर के मंदिरों में चोरी की वारदातें बढ़ गई है। इसे देखते हुए चोर गिरोह की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। चोरों ने दीपेश्वर तालाब के किनारे मंदिरों को निशाना बनाया। चोरों ने जैन मंदिर के दादावाड़ी, दीपेश्वर मंदिर परिसर स्थित चिंताहरण गणपति मंदिरों में धावा बोला। यहां से अष्टधातु की प्रतिमाएं, दानपात्र और घडिय़ाल चुरा ले गए। सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। 
दीपेश्वर मंदिर के गणपति मंदिर पुजारी मनोज मेनारिया ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर में गया तो वहां दानपात्र टूटा हुआ था। इसका ताला टूटा हुआ था। अंदर से दान की राशि गायब मिली।




केस- 3
इसी प्रकार निकटवर्ती ड्योढ़ी हनुमान मंदिर में भी चोरों ने ताला तोड़ा और अंदर कपड़े और पूजा सामग्री बिखेर दी। दादावाड़ी परिसर स्थित मंदिर में चैनल का ताला तोड़ा और अंदर गर्भगृह में अष्टधातु की पांच प्रतिमाएं चोरी की। यहां से दानपात्र, घडिय़ाल भी चुरा ले गए। सुबह जब पुजारी यहां सफाई और पूजा-अर्चना के लिए गया तो मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा। इस संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों को बताया गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दी गई है। 



केस 4 
15 जनवरी की घटना
नकदी, आभूषण और गैस टंकी पर किया हाथ साफ

प्रतापगढ़ शहर के नाकोड़ा नगर में रविवार रात को चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। 
चोरों ने यहां से आभूषण, 30 हजार रुपए नकद और गैस की टंकी पर हाथ साफ किया। गृह स्वामी जब सोमवार सुबह अपने घर पहुंचा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई।इस संबंध में कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। 




शहर के नाकोड़ा नगर में हजारी पुत्र रमेशचन्द्र राव का मकान है। वह जिला चिकित्सालय के सामने होटल चलाता है। कई बार उसका परिवार होटल के पीछे ही सो जाते है। उसका परिवार रविवार रात को भी होटल पर ही था। सुबह करीब 11 बजे वह घर गया तो मुख्य दरवाजे का कुंदा आरी से कटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कपड़े बिखरे हुए थे। अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। आलमारी में से आधा किलो चांदी के पायजेब, कान के सोने के टॉप्स, सोने की दो अंगुठियां गायब थी। वहीं रसोईघर में से गैस की टंकी भी गायब थी।इस संबंध में उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement