अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन का तहसील सम्मेलन गुरुवार को


हनुमानगढ़। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन का तहसील सम्मेलन  गुरुवार को जंक्शन स्थित शहीद भगत सिंह याद कर केंद्र में संपन्न हुआ।  बैठक में खेत मजदूर यूनियन की नई कार्यकारिणी  का गठन किया गया।  कार्यकारिणी में तहसील अध्यक्ष बाबू सिंह उपाध्यक्ष मेजर सिंह, वीरूराम, गुरुदेवराम , श्यो प्रकाश गोदारा, हरजीवर्मा महासचिव कृपाराम सिंघमार, सयुंक्त सचिव नरेश कुमार, रघुवीर वर्मा, श्रवण कुमार, बहादुर चौहान,  गुरमीत कौर  को चुना गया। 






कमेटी सदस्य के रूप में  छिंदाराम,   लूणाराम,  नत्था सिंह, मंगतूराम, गोपीराम, श्योपतराम, महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। सम्मेलन  को संबोधित करते हुए  कामरेड रघुवीर वर्मा ने कहा कि वर्तमान में खेतिहर मजदूरों में मनरेगा मजदूरों की हालत बहुत ही खराब है जिनके कारण मजदूरों के लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को जमीन, आवास के अधिकार के साथ  खाद्य की सुरक्षा भी मिलना चाहिए। इसको लेकर पूरे जिले में खेतिहर मजदूरों और  नरेगा मजदूरों को एकजुट कर आंदोलन चलाया जाएगा। 







 वक्ताओं ने कहा कि  वर्तमान सरकार बड़े धन्नासेठों की है इसलिए गरीब मजदूरों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि  हमें अपने हक अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा।  सम्मेलन को बलदेव सिंह मक्कासर ,शेरसिंह शाक्य आदि ने भी संबोधित किया। 





 सम्मेलन में  तमाम भूमिहीनों को भूमि आवंटित करने, सभी गरीबों को आवास देने, मनरेगा में 200 दिन  का काम देने,  न्यूनतम मजदूरी मजदूरों को देने की मांग को लेकर मार्च माह में  जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने का  प्रस्ताव पास किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ