Advertisement

Advertisement

भादरा कांग्रेस टिकट पर एक और दावेदार आया सामने


खबर टुडे@भादरा। विधानसभा क्षेत्र भादरा में आगमी विधानसभा चुनाव 2018 में होने वाले चुनाव के लिए दिनप्रतिदिन कांग्रेस टिकट के दावेदारों की संख्या बढती जा रही है। करीब एक दर्जन लोगों ने टिकिट के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। 

इसी क्रम में पूर्व मंत्री ज्ञानसिंह चौधरी बुधवार 21 फरवरी को भादरा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान भादरा में चुनाव लड़ने के लिए घोषणा करेगें। जानकारी के लिए यहां आपको बता दें कि ज्ञानसिंह चौधरी भादरा विधानसभा से पहली बार 1972 में चुनाव मैदान में आकर जीत दर्ज करवाई थी।

 इस प्रकार चौधरी तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं, वहीं एक बार राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement