Advertisement

Advertisement

रामपुर मे योगी ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण, बोले- नहीं चलने देंगे किसी की गुंडागर्दी


रामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि रामपुर में उनका एकाधिकार खत्म न हो। मुख्यमंत्री ने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ऐसे नहीं होगा। सरदार बलदेव सिंह औलख यहां के लिए पर्याप्त हैं। 





जिन लोगों ने यहां के दलितों और व्यापारियों को लूटा है, सरकार ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा महात्मा गांधी और दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति हटा दी गई थी, अब हम ऐसा नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को शहर के फिजिकल कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।





मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा हर व्यक्ति में दिव्य प्रतिभा अवसर मिलने की जरूरत। भगवान विष्णु का एक अवतार बावन अवतार था। स्टीफेंस हॉकिन्स को देख कर लगता है कि कोई भी व्यक्ति कोई भी मुश्किल काम कर सकता है।





 दिव्यांगता खत्म करने और उपकरणों के सहारे हम दिव्यांगों को मुख्य धारा में जोड़ेंगे। दिव्यांग बोलेंगे,सुनेंगे भी। यूपी सरकार ने पेंशन बढ़ाई है। शास्त्र कहते हैं योग्य योजक मिले तो दिव्यांगों को सक्षम बनाया जा सकेगा। रामपुर का कैम्प भी इसी परिप्रक्ष्य में है। रामपुर में मुख्यमंत्री ने यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हम अपना दायित्व निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement