Advertisement

Advertisement

गैंगस्टर लोरेंस बिश्नोई के गुर्गे की सरगर्मी से तलाश कर रही है पुलिस

पंकज सोनी के हत्यारे आठ दिन के रिमांड पर

श्रीगंगानगर।(विनोद सोखल) लालगढ़ पुलिस पंकज सोनी के हत्यारे दोनों युवकों को आज दोपहर बाद अदालत में पेश करके आठ दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस इन युवकों के साथी व गैंग के सरगना, गैंगस्टर लोरेंस बिश्रोई के गुर्गे अंकित भादू की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार दोनों युवकों से रिमांड के दौरान पुलिस घटनास्थल की तस्दीक करवाने के साथ हथियार व लूटी गई चांदी बरामद करने का प्रयास करेगी।






एएसपी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पंकज सोनी निवासी इन्द्रा कॉलोनी की गत वर्ष 6 दिसम्बर को हत्या कर दी गई थी। सादुलशहर से श्रीगंगानगर आते वक्त पंकज सोनी को लालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात युवकों ने पंकज सोनी की गोली मार कर हत्या करने के बाद उससे चांदी लूट ली थी। 






इस मामले में पुलिस ने दो माह की भागदौड़ के बाद साहिल उर्फ शंटी बिश्रोई पुत्र सुशील कुमार निवासी खैरपुर पुलिस थाना बहाववाला फाजिल्का पंजाब व बलकरण सिंह पुत्र काका ङ्क्षसह जटसिख निवासी जण्डवाला पुलिस थाना सदर फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों युवकों का साथी मुख्य सरगना अंकित भादू पुत्र शिवप्रकाश बिश्रोई निवासी शेरावाली पुलिस थाना बहाववाला फाजिल्का पंजाब की तलाश की जा रही है।






 साहिल बिश्रोई व बलकरण सिंह ने प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा किया है कि उनका साथी अंकिम भादू लोरेंस बिश्रोई की गैंग से जुड़ा हुआ है। लोरेंस बिश्रोई के गिरफ्तार होने के बाद गैंग के सदस्यों की आर्थिक हालत खराब रहने लगी। गैंग के लिए रुपए जुटाने के लिए उन्होंने स्वर्णकार पंकज सोनी की हत्या करके उसके कब्जा से चांदी से भरा बैग लूट लिया था। रिमांड अवधि के दौरान बलकरण ङ्क्षसह व साहिल बिश्रोई से हथियारों की बरामदगी की जायेगी।





 पंकज सोनी पर 7 फायर किए गये थे। तीन फायर पंकज सोनी के शरीर पर लगे थे, जबकि चार फायर खाली गये थे। सात राउण्ड फायर होने पर पुलिस को दिशा मिली कि यह वारदात किसी शातिर गैंग के सदस्यों ने की है। फरार अंकित भादू ने राजगढ़ में एक स्वर्णकार को गोली मार कर आभूषण लूट लिए थे। राजगढ़ कोर्ट परिसर में एक अपराधी की इजलास में गोली मार कर हत्या करने में भी अंकित भादू शामिल था। वह पंजाब, राजस्थान व हरियाणा में संगीन वारदातों को अंजाम देता है।






सादुलशहर इलाके में हत्यारों के मददगार की तलाश
श्रीगंगानगर। स्वर्णकार पंकज सोनी की हत्या करने वाले तीनों युवक पंजाब के रहने वाले हैं। ऐसे में उन्हें पंकज सोनी को ही शिकार बनाए जाने में सादुलशहर के मददगार रहे होंगे। पुलिस की टीम अब कातिलों को पंकज सोनी के बारे में सूचना देेने वाले युवकों की तलाश है। पुलिस की एक टीम सादुलशहर इलाके में हत्यारों के मददगारों की पहचान करने में जुटी हुई है।





पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंजाब के तीनों कातिलों को सादुलशहर से ही पंकज सोनी के श्रीगंगानगर से आने-जाने व उसके पास अच्छा माल होने की सटीक सूचना मिली थी। पंकज सोनी हत्याकांड में अभी और भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।





इन्हें मिली सफलता
पुलिस के चुनौति बने पकंज सोनी हत्याकांड का पर्दाफाश करने में पुलिस की टीम को संयुक्त प्रसास करने पर बड़ी सफलता मिली। एएसपी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित टीम में कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी नरेन्द्र पूनियां, हिन्दुमलकोट पुलिस थाना प्रभारी भूपेन्द्र सोनी, सादुलशहर पुलिस थाना प्रभारी बलराज मान, मटीलीराठान पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, लालगढ़ पुलिस थाना प्रभारी गुरमेल ङ्क्षसह, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, गणेशगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई धर्मेन्द्र ङ्क्षसह, जिला विशेष शाखा से सिपाही विजय गोदारा, साइबल सैल से पवन लिम्बा व सिपाही तेजराज शर्मा शामिल थे। इस टीम के संयुक्त प्रयासों से ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement