Advertisement

Advertisement

अवैध संबंधो ने बनाया हैवान! पत्नी ने प्रेमियों संग मिलकर पति को दी मौत


हनुमानगढ़। रावतसर पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है. रावतसर पुलिस ने पुरे मामले में ततपरता दिखाते हुए कई खुलासे किये है जो बेहद ही चौंकाने वाले है. क्या आपने सोचा हे की किसी की पत्नी ही उसकी जान की दुश्मन बन जायेगी अगर नहीं तो पूरा मामला पढोगे तो सब सामने आ जाएगा।  

क्या था एफआईआर में दर्ज मामला ?
जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र धन्नाराम जाति वाल्मिकी उम्र 23 साल निवासी बांय तहसील तारानगर जिला चुरू ने पुलिस थाना टीब्बी पर एक रिपोर्ट पेश करते हुए बताया था की प्रार्थी व प्रार्थी का भाई कालुराम की शादी आज से करिब 6 साल पहले हंसराज वाल्मिकी की पुत्रिया पुजा व मन्जु निवासी कमरानी तहसील टिब्बी के साथ हुयी थी।शादी के एक साल बाद भाई कालुराम पुत्र धन्नाराम अपने ससुराल मे आकर रहने लगा ओर यही पर कमरानी गांव मे मजदुरी करता था आज से 20 दिन पुर्व हमे पता लगा है कि कालुराम व उसकी पत्नि पुजा  गुम हो गये है कालुराम की उम्र 24 साल व पुजा की उम्र 23 साल है प्रार्थी व प्रार्थी के ससुराल पक्ष के लोगो से बात की प्रार्थी के बडे भाई कालुराम व भाभी पुजा के बारे मे हमे बताओ कि वो दोनो कहा है लेकिन हर बार हमारे पुछने पर प्रार्थी के ससुराल पक्ष द्वारा गोल माल जबाब दिया जा रहा है और उनके बारे मे कुछ नही बताया जा रहा है, इस तरह के मामले को लेकर पुलिस ने  रिपोर्ट पर एम.पी.आर. सं0 1/018 दर्ज कर जांच लेखराम सउनि के सुपुर्द कर दी गयी  

पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो पता चला की  गुमषुदा पुजा कौर सिह मजबी सिख निवासी हनुमानगढ टाउन के साथ रह रही है जिस पर शक के आधार पर सदिग्ध कोर सिहं पुत्र गुरदयालसिहं व सन्दीप पुत्र कौरसिहं एवं गुमशुदा पुजा की पतारसी कर गहनता से पुछताछ की गयी तो पाया कि परिवादी दीपक व कालुराम की शादी  आज से करीब 6 साल पहले दीपक की शादि मन्जु व कालुराम की शादि पुजा पुत्रीगण हसंराज वाल्मिकी निवासी कमरानी के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद कालुराम अपने ससुराल मे आकर दिहाडी मजदुरी करने लगा। जिसके पडौस में सन्दीप कुमार मजहबी सिक्ख का कालुराम के पास आना जाना हो गया दोनो नशा करते थे। इसी दौरान सन्दीप उर्फ गुरप्रीत ंिसह की कालुराम की पत्नी पूजा के साथ सैंटिग हो गयी दोनो के बीच में अवैध सम्बन्ध हेा गये।

 सन्दीप कुमार अपने पिता कोर सिहं जो अपनी पत्नि के मर्डर के केस में जैल भुगतकर वर्तमान में तीन चार सालो से सुखदेवसिहं कम्बोजसिक्ख निवासी खेत में ढाणी चक 2 केएम मे दिहाडी मजदुरी कर रहा है के पास सन्दीप उर्फ गुरप्रीत सिंह व पूजा मिलकर दोनो मिलकर कालुराम को दिहाडी मजदुरी करने के बहाने सुखदेवसिहं की ढाणी में कोरसिहं के पास ले आये और दिहाडी मजदुरी करने लगे। इसी दौरान कोरसिहं का भी पुजा के साथ अवैध सम्बध हो गये इस बात को लेकर कालुराम पुजा के अवैध सम्बधों का विरोध करता था और तीनो ने मिलकर कालुराम को मारने का एक सुनियोजित प्लान बनाया और पुलिस जांच में सामने आया की माह सितम्बर 2017 में रात्रि को हत्या कर कालुराम की लाश को खुर्द बुर्द कर दिया । जांच रिपोर्ट पर पुलिस थाना रावतसर में प्रकरण संख्या 104/17.02.2018 धारा 302.201.34 भादस में दर्ज कर तफतीश पुष्पेन्द्र सिंह पु0नि0 रावतसर द्वारा शुरू की गयी जिसके बाद जांच शुरू की गयी। 

      प्रकरण में हनुमानगढ़ जिला एसपी यादराम फांसल के निर्देशानुसार तवरित गति से कार्यवाही करते हुये थानाधिकारी पुलिस थाना टिब्बी व थानाधिकारी रावतसर द्वारा मिलकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के दिशा निर्देशो में  जयसिंह दहिया आरपीएस वृताधिकारी रावतसर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं आरोपीयों कोर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह जाति महजबी सिक्ख निवासी वार्ड नं0 28 हनुमानगढ टाउन व सन्दीप उर्फ गुरप्रीतसिंह पुत्र कोर सिंह जाति महजबी सिक्ख निवासी वार्ड नं0 28 हनुमानगढ टाउन व पुजा पत्नी कालुराम जाति बाल्मिकी निवासी बांय हाल कमरानी की तलाश की जिसके बाद पुलिस ने सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से हुई गहन पूछताछ में तीनो आरोपीयों ने बताया कि माह सितम्बर 2017 में रात्री को कालुराम की हत्या कर उसकी लाश का ढाणी सुखदेव सिंह कम्बोज सिंह चक रोही 2 केएम थालडका के पिछे गढढा खोदकर दबाकर लाश को खुद बुर्द्व कर दिया। जिस पर आरोपीयों की पूछताछ व ईतला पर हर तीनो आरोपीयों की निशान देही से घटना स्थल खेत में ढाणी सुखदेव सिंह कम्बोज सिक्ख चक रोही 2 के एम से आज ही मृतक कालुराम की लाश को उसके परिवारजन की मोजुदगी में घटना स्थल से गढढा खोदकर निकलवायी गयी। मृतक की लाश पर पहने कपडो को देखकर मृतक के भाई व परिवार वालों ने लाश कालुराम की होना शिनाख्त किया। जिस पर मेडीकल बोर्ड से मोका पर ही मृतक कालुराम की लाश कंकाल नुमा का पोस्टमार्टम करवाया जाकर डीएनए सैम्पल प्रिजवर्ड करवाये। तो वहीं पोस्टमार्टर्म की प्रक्रिया के बाद लाश का अन्तिम संस्कार करवाने हेतु मृतक के परिजनों को सुपुर्द्व क्र दी गई। इस मामले में आगे की जांच अभी चल रही है. 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement