विधानसभा अध्यक्ष ने स्व. आचार्य एवं स्व. सुखाडिया को पुष्पांजलि दी


जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में विधानसभा के पूर्व  अध्यक्ष स्वर्गीय निरंजननाथ आचार्य की जन्मतिथि और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की पुण्यतिथि पर उनके चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।         





इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह विधानसभा सचिव श्री पृथ्वीराज सहित विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 





विधानसभा में पदोन्तियां        
विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल ने एक आज्ञा जारी कर श्री अरूण कुमार त्रिपाठी को सम्पादक एवं श्री गोपाल लाल चेजारा को सहायक सम्पादक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ