गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गजसिंहपुर
गजसिंहपुर। गुरुद्वारा सिंह सभा गजसिंहपुर में नई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन कर दिया गया है। संगत के आदेशनुसार गुरदयाल सिंह हुंदल, कुंदन लाल मिगलानी, रंजीत सिंह18 आरबी व बी सिंह द्वारा नव कमेटी की घोषणा की है।
इस बार पूर्व सेवा को मध्यनजर रखते हुए गुरदयाल सिंह 72 आरबी को गुरद्वारा कमेटी के मुख्य सेवादार का पद दिया गया है।
चयन कमेटी नुसार प्रधान सेवादार गुरदयाल सिंह 72 आरबी,उप प्रधान कृपाल सिंह डंग, अन्य सेवादारों में मास्टर गुरमेल सिंह, अमरजीत सिंह चानी, उजागर सिंह बराड़, गुरुचरण सिंह कंग, सुरजीत सिंह डंग, राजेंद्र सिंह फौजी, गुरदीप सिंह रामगढ़िया, नत्था सिंह मान, गुरमेल सिंह मान,इंद्रजीत सिंह सुखा, प्रेम जीत सिंह,गुरचरण सिंह, जगनंदन सिंह चोटिया, दलजीत सिंह 18 आरबी, जगजीत सिंह मान, गुरदास सिंह महल,गुरदीप सिंह दो एफ डी, अंग्रेज सिंह गिल, जसविंदर धालीवाल, इंदर सिंह,टेकचंद को सेवा का मौका दिया गया है।
प्रधान सेवादार गुरदयाल सिंह 72 आरबी ने सेवा संभालते हुए कहा कि वे संगत के आदेशानुसार सेवा कार्य करेंगे। जल्द ही नव कमेटी गठन की बैठक कर वे सितम्बर में आयोजित होने वाले समागम की तैयारियों के लिए जुट जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे