Advertisement

Advertisement

हनुमानगढ़:-ईंट भट्टा मजदूरों ने उठाई मजदूरी बढ़ाने की मांग


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,हनुमानगढ़।  इंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर ईंट भट्टा लेबर यूनियन सीटू के बैनर तले सोमवार क्षेत्र के ईंट भट्टो पर कार्यरत मजदूरों ने लेबर कोर्ट पर प्रदर्शन किया। सीटू जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह की अगुवाई में  श्रम कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्म को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गत तीन माह पूर्व ईंट भट्टों पर कार्यरत मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने व् अन्य मांगो को लेकर मांग पत्र दिया गया था जिस पर श्रम विभाग के अधिकारी ने भट्टा मालिकों व् श्रमिक नेताओ की सयुक्त बैठक कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया था।

 उन्होंने बताया कि इसके पश्चात श्रम अधिकारी द्वारा श्रमिक नेताओ को 29 जनवरी व् १६ फरवरी को बुलवाया परन्तु ईंट भट्टा मालिकों के वार्ता में न पहुंचने के कारन मजदूरों की समस्याओ का निस्तारण नहीं हो पाया। कॉमरेड रामेश्वर वर्मा ,बलदेव सिंह मक्कासर,शेरसिंह शाक्य  ने बतया कि हर वर्ष श्रमिकों नेताओ व् भट्टा मालिकों द्वारा मजदूरी की दरे तय की जाती है परन्तु पिछले दो वर्षो से श्रमिकों की मजदूरी दरे नहीं बड़ाई गयी है। जिसके कारण भट्टा श्रमिकों में रोष है। 

उन्होंने बताया कि यदि जल्द ही भट्टा मालिकों से वार्ता कर श्रमिकों की मजदूरी की दरे  नहीं बड़ाई गयी तो क्षेत्र के समस्त भट्टा श्रमिक काम बंद कर श्रम कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके पश्चात ईंट भट्टा मालिकों व् ईंट भट्टा लेबर यूनियन के अगुवा नेताओ के मध्य वार्ता श्रम विभाग अधिकारी की उपस्थिति में वार्ता हुई जिसमे पथेर ईंट पार्टी हजार 522 ,न्यूनतम भराई 150 प्रति हजार ,निकासी की दर प्रति हजार 145 रुपए ,बेलदार का वेतन 10500 रूपये ,जलाईया का वेतन 10400 व् जलाई मिस्त्री का वेतन 10300  रुपए प्रतिमाह देने के आलावा इन पर 10 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त बोनस देने पर सहमति बनी। 

 यह डरे एक अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 तक लागु रहेंगी। इस दौरान अमित कुमार ,सतीश सिडाना ,जगदीश ,देशराज ,जसराज ,आशुराम ,बहादुर सिंह ,बसंत सिंह बृजलाल शोरगर ,मुकेश कुमार डूडी ,सोहन सिंह ,,महमूद खान सहित सेंकडो की संख्या में भट्टा श्रमिक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement