अन्र्तकलह के बीच जीत दर्ज कराने की चुनौती!भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का तीन दिवसीय दौरा आज से


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)।  विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस  ने कमर कस ली है। भाजपा 180 प्लस का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरने  की रणनीति बना रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के समक्ष चुनौतियां  कमतर नहीं हैं। देश व राज्य के मुद्दों के अलावा पार्टी की अन्र्तकलह को लेकर  वरिष्ठ पदाधिकारी व आलाकमान चिंतित नजर आ रहे है और उसी के ड्रेमेज  कंट्रोल की कवायद के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीन दिनों के बीकानेर दौरे  पर कल पहुंच रहे है। 

बढ़ रही है आपसी खटास
एकता और संस्कार शीलता में भाजपा का कोई सानी नहीं माना जाता है। वहीं  जिला स्तर पर इसमें उपजी आपसी खीचातानी भी किसी से छिपी नहीं रहती  है। इसी चुनावी वेला में पार्टी आयोजनों में टिकट दावेदारों और उनके समर्थकों  के बीच मतभेद और वैचारिक तकरार आम होते रहे। पार्टी, दावेदार, और  समर्थक सभी वहीं चेहरे है जिनके मध्य पूर्व में अन्र्तकलह जगजाहिर रही है।  इस रुप में देखे तो भाजपा को जिले में कमल दल की जीत चुनौती समान  रहेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायकों व शहर  जिलाध्यक्ष व महापौर के खिलााफ भाजपा का अलग-अगल गुट सार्वजनिक  रूप से सक्रिय है। पार्टी नेताओं की यह गुटबाजी कई मौकों पर सार्वजनिक हुई  है। पार्टी में आपसी खींचतान की स्थितियां कायम है। संभावना जताई जा रही है  कि 3 दिवसीय दौरे के दौरान बीकानेर बीजेपी नेताओं की गुटबाजी सामने  आएगी।

लेंगें फीडबैक 
प्रदेशाध्यक्ष परनामी प्रमुख पदाधिारियों व पूर्व और वर्तमान विधायकों की  मीटिंग लेंगे। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं से फीडबैक फॉर्म भी भरवाया जाएगा।  फीडबैक फॉर्म के तहत बीकानेर में भाजपा की स्थिति का आंकलन किया  जाएगा। इस फार्म से बीजेपी के लिए आगामी चुनाव में आने वाली चुनौतियां  संभावनाएं और कमजोरियां दर्ज करवाया जाएगा।  परनामी के इस महत्वपूर्ण  दौरे को लेकर भाजपा विधायक व पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता पूरी तरह से  एक्टिव हो गए है। 

ये रहेगा शिड्यूल
भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि 22 मार्च को सुबह 7  बजे बीकानेर पहुंचने के बाद खाजूवाला, कोलायत एवं नोखा विधानसभा में  विधानसभावार बैठकों को संबोधित करेंगे। 23 मार्च को बीकानेर पूर्व, बीकानेर  पश्चिम, विचार परिवार के साथ चर्चा एवं पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही  23 मार्च को दोपहर 2 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 24 मार्च को  बीकानेर जिला बैठक एवं लूणकरणसर, डूंगरगढ़ विधानसभा की बैठकें लेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्च की तैयारी
लंबे समय से भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों व कार्यकर्ताओं को  तरजीह नहीं देने से नाराज भाजपाई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की कार सेवा  करने की तैयारी कर ली है। जिसको लेकर बुधवार को एक बैठक हुई।  हांलाकि इस बैठक को लेकर कोई अधिकारिक बयानबाजी तो नहीं हुई है।  किन्तु इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाने की मुहिम वाले समर्थकों का  जमावड़ा हुआ। एक नेता ने अपना नाम नहीं छापने की शर्ते पर बताया कि   जिलाध्यक्ष की कर्यप्रणाली को लेकर अब पूर्व जिला पदाधिकारी व वर्तमान  जिला पदाधिकारी आर-पार की लड़ाई की मूंड करेंगे। इस बैठक में कई वरिष्ठ  नेता,पार्टी के अग्रिम संगठनों के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष आदि शामिल  हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ