देश में सबसे अधिक भिखारी पश्चिम बंगाल में, यूपी दूसरे नंबर पर


नेशनल। समाज कल्याण मंत्रालय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भारत में भिखारियों की संख्या के बारे में बताया कि देश में इस वक्त कुल चार लाख 13 हजार 760 भिखारी हैं, जिनमें दो लाख 21 हजार 673 भिखारी पुरुष और बाकी महिलाएं हैं। 

पश्चिम बंगाल में भिखारियों की संख्या सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और तीसरे नंबर पर बिहार है। मंत्री थावरचंद गहलोत ने सदन में ये आंकड़े पेश किए। इस मामले में पूर्वोत्तर के राज्य काफी अच्छी स्थिति में हैं। अरुणाचल में सिर्फ 114 भिखारी हैं। 

नगालैंड में 124 और मिजोरम में सिर्फ 53 भिखारी हैं। संघ शासित प्रदेश दमन और दीव में 22 भिखारी हैं, तो लक्षद्वीप में सिर्फ दो। इस लिस्ट में एक और बात स्पष्ट हुई है कि पर्वतीय प्रदेशों में भी भिखारियों की संख्या काफी कम है। उत्तराखंड में 3320 भिखारी हैं और हिमाचल प्रदेश में 809, जबकि दिल्ली में भिखारियों की संख्या 2187 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ