Advertisement

Advertisement

सैनी के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाये

Demo Photo

रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)।  पिछले दिनों पुरानी गिन्नाणी निवासी गुलाब  सैनी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिला पुलिस  अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसपी को सौंपे  ज्ञापन में अवगत कराया गया 

कि मृतक  के अपने परिजनों प्रहलाद सैनी, सौरव  सैनी, भगवती, मीना, गोरधन और  रवि ने मिलकर उनके पति को प्रताडि़त  किया जिससे आहत होकर गुलाब सैनी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नि  इन्दूबाला ने अपने सुसराल पक्ष पर स्त्रीधन हड़पने की बात भी बताई।  

शिष्टमंडल ने बताया कि इस सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज करवाई गई है किन्तु  अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक की पत्नि ने बताया कि  उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है। शिष्टमंडल में  डॉ.बी.डी.कल्ला, यशपाल गहलोत, गुलाब गहलोत, नन्दू गहलोत, राखी गहलोत,  भजनलाल गहलोत, चन्दा स्वामी, कैलाश सोलंकी, प्रकाश सोलंकी, अनिल  सोलंकी आदि मौजूद थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement