Advertisement

Advertisement

सांसद निधि से स्वचालित व्हील चेयर दी


सांसद निधि से स्वचालित व्हील चेयर दी
श्रीगंगानगर। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने मंगलवार को अटल सेवा केन्द्र जिला परिषद के परिसर में विशेष योग्यजन सादुलशहर निवासी सुमित कुमार को स्वचालित व्हील चेयर भेंट की।
प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लालगढ़ में सुमित कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर स्वचालित व्हील चेयर की मांग की थी। माननीय मुख्यमंत्री ने स्वचालित व्हील चेयर प्रदान करने के निर्देश दिये। सांसद निहालचंद ने सांसद क्षेत्रा विकास योजना के तहत 74.2 हजार रूपये की राशि की अभिशंसा की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से स्वचालित व्हील चेयर क्रय कर प्रार्थी को उपलब्ध करवायी। इस अवसर पर सहायक निदेशक बी.पी.चंदेल, हरिसिंह कामरा, सुशील श्योरान, हरभगवान सिंह बराड़, डॉ. बृजमोहन सहारण, रमजान अली चौपदार, ओमी नायक, जुगल डूमरा,  सुरेन्द्र जलंधरा, सीताराम बिश्नोई, अंजु सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement