हनुमानगढ़(रिपोर्ट एक्सक्लूसिव) राज्य सरकार की नीति व निर्देशानुसार बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, मार्गदर्शन आदि से लाभान्वित करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय हनुमानगढ के तत्वाधान में 16 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से जंक्शन के नेशनल पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी हरगोविन्द मित्त्तल ने बताया कि शिविर में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा जिले में चल रहे कौशल विकास केन्द्रों एवं प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी जायेगी तथा निजी क्षेत्रा के संस्थानों द्वारा रोजगार हेतु सीधी भर्ती की जायेगी । बेरोजगार आशार्थियों से अनुरोध है अपने शिक्षा से संबंधित समस्त मूल दस्तावेज, पासपोर्ट साईज की 6 फोटो मूल निवासी प्रमाण पत्रा एवं जाति प्रमाण पत्रा की फोटो प्रतियों सहित शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते है।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे