हनुमानगढ़(रिपोर्ट एक्सक्लूसिव) ।आम नागरिकों को पुलिस कर्मियों द्वारा पोस्त बेचने के बहाने तंग परेशान करने व घरो में तोड़ फोड़ करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार वार्ड नम्बर 44 के नागरिको ने कोंग्रेस शहर ब्लॉक के प्रवक्ता विकास झोरड़ की अगुवाई में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति में मानव तस्करी सेल के अधिकारी हरि सिंह को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधि मंडल में शामिल कोंग्रेस युवा नेता विकास झोरड़ ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के खिलाफ़ शुरू की गई मुहिम के तहत पुलिस कर्मियों द्वारा शक की बिनाह पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गरीब आदमी को पोस्त बेचने के नाम घरो में जाकर तंग परेशान किया जा रहा है
इस दौरान आम नागरिकों के घरों में तोड़ फोड़ व दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। विकास झोरड़ ने बताया कि 13 सितम्बर की रात लगभग साढ़े आठ बजे वार्ड नम्बर 44 में राजविंदर उर्फ रिंकू के घर पर पुलिस कर्मियों द्वारा दबिश देकर तोड़ फोड़ व मारपीट की गई जबकि राजविंदर के पास कोई पोस्त नही मिला इसके पश्चात मौजूद लोगों की समझाइश पर पुलिस कर्मियों ने अपनी गलती मानते हुए स्वीकार किया कि हम गलत जगह पर आ गए। झोरड़ ने बताया कि उक्त घटना से वार्डवासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले को नशा मुक्त करने के लिए शुरू की गई मुहिम के खिलाफ नही है परंतु नशा बेचने के नाम पर किसी गरीब मजदूर व्यक्ति को नाहक परेशान किया जाना किसी भी लिहाज से सही नही है। ज्ञापन में पुलिस कर्मियो को निर्दोष लोगों को तंग परेशान न करने के लिए पाबंद करवाने की मांग की गई है।इस दौरान कोंग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष इशाक खान,गुरजीत सिंह,अमरजीत,धर्मवीर, मनजीत कौर,सरदूल सिंह,राजविंदर,गुरविंदर सिंह,सीमा कौर,छिंदर कौर आदि मौजूद थे
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे