नई दिल्ली(जी.एन.एस) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो हफ्ते में डिप्थीरिया के कारण 12 बच्चों की मौत हुई है। इनमें से 11 बच्चों की मौत नगर निगम के एक अस्पताल में हुई। महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के हवाले से एनडीएमसी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान में बताया कि डिप्थीरिया के मामले आम तौर पर केवल इस मौसम में सामने आते हैं।
source Report Exclusive
उन्होंने कहा, छह से नौ सितंबर के बीच डिप्थीरिया के 85 मरीजों को भर्ती कराया गया, जिनमें 11 मरीजों को नहीं बचाया जा सका। इनमें से 79 दिल्ली से बाहर के और छह दिल्ली के हैं। उन्होंने बताया कि मरीज नौ साल तक की उम्र के थे। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित इस अस्पताल का कामकाज उत्तरी दिल्ली नगर निगम देखता है।
संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में लगभग दो करोड़ बच्चे पूर्ण टीकाकरण के लाभ से वंचित थे। इनमें से 80 लाख (40 प्रतिशत) नाजुक हालत में रहते हैं, जिनमें संघर्ष से प्रभावित देश शामिल हैं। यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) को वर्ष 2014 में मिशन इंद्रधनुष के रूप में फिर से शुरू किया गया था। इसका लक्ष्य 2020 तक टीकाकरण के दायरे को 90 प्रतिशत तक फैलाना था।
source Report Exclusive
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे