बेबी हैप्पी माॅडर्न पी.जी. महाविद्यालय में खिलाड़ियों का अभिनंदन समारोह आयोजित


विश्वविद्यालय स्तर पर जुडो प्रतियोगिता में जीते 5 पदक
हनुमानगढ(रिपोर्ट एक्सक्लूसिव) जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी माॅडर्न पी.जी. महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने श्रीकरणपुर के गुरु गोविन्द सिंह खालसा गल्र्स काॅलेज में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तरमहाविद्यालय जुडो प्रतियोगिता में 5 पदक जीतकर हनुमानगढ का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन किया है । विजेता खिलाड़ियों का शनिवार को महाविद्यालय प्रागंण में अभिनंदन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमानगढ जिला कलेक्टर दिनेश चन्द जैन , विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत कुमार , अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभाती लाल जाट थे। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ने विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है । अन्य छात्र-छात्राओं को विजेता खिलाडियों से प्रेरणा लेकर खेलों मे अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए ।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. विशाल पारीक ने बताया कि आंकाक्षा ने 44 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक ,  चन्द्रपाल ने 56 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक , विजय ने 100 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक , करण सिंह ने 100 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक , कोमलप्रीत सिंह ने 66 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है ।

अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय निदेशक तरुण विजय ने खिलाड़ियो को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन के लिए  जुरुरी है । उन्होने कहा कि विपरित समय को अपने पक्ष मे करना खिलाड़ियो से बेहतर किसी को नहीं आता है । क्योंकि खेल में कई दफा सब एक हाथ से निकलता प्रतीत होता है । लेकिन अगर खिलाडी एकजुटता , इच्छा शक्ति व धैर्य को अपनाते है तो वह हारी हुई बाजी भी जीत लेते है । महाविद्यालय के चैयरमेन आशीष विजय ने कहा कि बेबी हैप्पी माॅडर्न पी.जी. काॅलेज कि टीम ने खेल क्षेत्र मे बड़ी सफलता हासिल की है इससे काॅलेज से जुड़ा हर वर्ग गौरवान्ति महसूस हो रहा है ।

काॅलेज प्रशासक परमानन्द सैनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बेबी हैप्पी माॅडर्न काॅलेज के खिलाड़ियों ने विजेता रह कर खेल क्षेत्र मे महाविद्यालय का नाम गौरवान्ति किया है । जो कि बेबी हैप्पी काॅलेज कि खेल परम्परा को आगे बढा रहा है । इस मौके पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य ड़ाॅ मनोज शर्मा , कोच राजकुमार महला , प्रमोद गोदारा , भागीरथ भाटी , कपिल सैन , रितेश गर्ग आदि शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ