Asia Cup : बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया


नई दिल्ली(जी.एन.एस) एशिया कप 2018 के पहले ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश के साथ हो रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
श्रीलंका ने इस मैच के लिए वनडे टीम में एक वर्ष के बाद वापसी करने वाले सीनियर तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को शामिल किया है।

एशिया कप में श्रीलंका का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। इस टीम ने अब तक पांच बार ये खिताब अपने नाम किया है जबकि बांग्लादेश एक बार भी ऐसा करने में अब तक कामयाब नहीं हो पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ