Advertisement

Advertisement

भारत की एक ओर उपलब्धि,इंटरसेप्टर मिसाइल का किया सफल परीक्षण


उड़ीसा(जी.एन.एस) भारत ने रविवार रात को उड़ीसा के मिसाइल परीक्षण केन्द्र से एक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इसके साथ ही भारत ने दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि इंटरसेप्टर को अब्दुल कलाम द्वीप से रात में आठ बजकर पांच मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। इस परीक्षण केन्द्र को पहले व्हीलर द्वीप के नाम से जाना जाता था। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक ने कहा कि यह पृथ्वी रक्षा यान (पीडीवी) मिशन पृथ्वी के वायुमंडल में 50 किमी से ऊपर की ऊंचाई पर लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम है।

DRDO के सूत्रों ने कहा कि पीडीवी इंटरसेप्टर और लक्ष्य मिसाइल दोनों सफलतापूर्वक जुड़ गए थे। इससे पहले 11 फरवरी, 2017 को इसी स्थान से इंटरसेप्टर का आखिरी बार सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement