श्रीगंगानगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्रा व सांसद निहालचन्द ने कहा कि रेल यात्रा के दौरान अगर यात्रियों का सामान चोरी होने का सिलसिला नही थमा तो ट्रैन में कौन सफर करेगा। निहालचन्द गुरुवार को नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के ऑफिसर्स क्लब में अम्बाला व फ़िरोज़पुर क्षेत्रा से जुड़े सांसदों के लिये आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने रेल अधिकारियों को चेताया कि सराय रोहिल्ला से गंगानगर जाते समय बठिंडा क्षेत्रा के आसपास सुबह के समय यात्रियों का सामान अक्सर गायब होता हैं। यह गहरी नींद का समय होता हैं। सांसद ने आक्रोशित स्वर में कहा कि श्री गंगानगर व अन्य जीआरपी थानों में इस प्रकार के मामले दर्ज हैं। रेलवे ने अनेक मामलो में उपभोक्ता मंच न्यायालयों में यात्रियों की ओर से दायर वाद में मुआवज़ा भी दिया हैं।
इस मौके पर उन्होंने गाड़ी संख्या 14519/14520 बठिंडा- दिल्ली किसान एक्स को हनुमानगढ़, सदुलसहर के रास्ते श्री गंगानगर तक विस्तारित करने, गाड़ी संख्या 19225/19226 जम्मूतवी-बठिंडा एक्स को अतिरिक्त रैक लगाकर वाया श्री गंगानगर, सूरतगढ़ बीकानेर तक विस्तारित करने, गाड़ी संख्या 54011/54012 तिलक ब्रिज- सादुलपुर पैसेंजर ट्रेन को अतिरिक्त रैक की सहायता से श्री गंगानगर तक विस्तारित करने, गाड़ी संख्या 12455/12456 सराय रोहिल्ला-श्री गंगानगर-बीकानेर का दिल्ली के उपनगरीय स्टेशन शकूर बस्ती में आधिकारिक ठहराव देने के अलावां अन्य मुद्दे रखे। बैठक में ज़ेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा भी मौजूद रहे।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्रा में यात्रियों के हितों के लिए चुने हुए जन प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया ।
लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों ने बैठक में अपने विचार व्यक्त किए। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे के साथ अम्बाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद शर्मा, फिरोजपुर मंडल के मंडल प्रबंधक विवेक कुमार, उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय तथा अम्बाला एवं फिरोजपुर मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे ।
महाप्रबंधक ने सांसदों का स्वागत किया और उन्हें अम्बाला और फिरोजपुर मंडलों पर उत्तर रेलवे द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और कार्यों से अवगत कराया। दोनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों ने अम्बाला और फिरोजपुर मंडलों पर यात्रा सुविधाओं, सेवाओं और अवसंरचनात्मक ढॉंचे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
सांसदों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाये। सांसदों ने उत्तर रेलवे से अनुरोध किया कि ढांचागत सुविधाओं और यात्रा सहूलियतों से जुड़ी परियोजनाओं को उच्च प्राथमिकता पर पूरा किया जाये। उन्होंने परियोजनाओं के समय पर पूरा होने के लिए राज्य प्रशासन के साथ किए जाने वाले आवश्यक समन्वय, यदि जरूरी हो तो, के लिए सहायता की पेशकश की।
विश्वेश चौबे ने सांसदों को आश्वस्त किया कि उत्तर रेलवे सांसदों द्वारा उठाये गए मुद्दों और जन शिकायतों का शीघ्र समाधान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर रेलवे यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा में सदैव प्रतिबद्ध है।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे