लोक परिवहन संचालक मनमानी कर बसों की छतों पर यात्रीयों को सफर करवा रहे हैं।
लोक परिवहन संचालक सरेआम परिवहन कानूनों को तोड़ रहे हैं। समेजा कोठी।प्रदेश व्यापी रोडवेज कर्मचारीयों हड़ताल के चलते लोक परिवहन संचालक सरेआम परिवहन कानूनों को ठेंगा दिखाने में लगे हैं और सरकार भी बिना रोक टोक के बसों का संचालन गैर जिम्मेदारी से करवा रही हैं।आज लगभग पिछले चार दिनों से रोड़वेज कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं।लेकिन लोक परिवहन संचालकों ने यात्रीयों को मौत का सफर करवाना शुरू कर दिया हैं।बसों की छत को ठूस ठूस कर भरा जा रहा हैं।यदि छत पर बैठे यात्री की पेंड़ से टक्कर हुई तो अन्जाम आप सभी जानते हैं।लेकिन देखा जा रहा हैं की पिछली घटनाओं को नजरअंदाज कर परिवहन कानून को भुलाकर विभाग रोड़ पर सरपट बसे चलवा रहा हैं जबकि यह सब यात्रियों के साथ मनमानी हैं।सोचने वाली बात तो यह हैं की आखिर इन लोक परिवहन संचालको को जनता की जान से खेलने का अधिकार किसने दिया।यही नजार समेजा स्टैण्ड पर देखने को मिला की परिचालक बस की छत पर लगभग 30 यात्रीयों को बिठाकर सफर करवा रहा हैं जबकि सड़क मार्ग पर बड़े बड़े पेड हैं जो बस की छत को छूते हैं।यदि समय रहते परिवहन विभाग नही जागा तो बड़ी घटना घट सकती हैं जिसका जिम्मेदार परिवहन विभाग होगा।
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे