
हनुमानगढ़।यू तो राज्य सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े दावे करती हैं।स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर लाखों रूपये खर्च किये जा रहे हैं,लेकिन हम आपको हनुमानगढ़ जिले के जक्शंन रोडवेज बस स्टैण्ड की कुछ तस्वीरे दिखा रहे हैं जिन्हे देखकर आप हनुमानगढ़ जिले की सफाई व्यवस्था से भली भांती परिचित हो जायेगे।जक्शंन स्टैण्ड देखने से लगता हैं यहा तो पीएम मोदी का स्वच्छ भारत अभियान हनुमानगढ़ के लिए कोई मायने नही रखता।बस स्टैण्ड पर यात्रि गंदगी फैले होने के कारण रूकने से गुरेज करता नजर आयेगा।बस स्टैण्ड पर कर्मचारी बिना ध्यान दिये टहलते देखे जा सकते हैं लेकिन सरकार के प्रति जनता में क्या संदेश जा रहा हैं यह तो सभी लोगों को पता हैं। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट ऑफिस होने पर भी बस स्टैण्ड का यह हाल प्रशासन की नाकामी बया कर रही हैं।


0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे