महिला महाविद्यालय संगरिया के स्टाॅफ व छात्राओं द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राशी


संगरिया(चिमन गर्ग) ग्रामोत्थान विद्यापीठ गृहविज्ञान स्नातकोतर महिला महाविद्यालय संगरिया महाविद्यालय की छात्राओं व स्टाॅफ ने केरल में आई भीषण बाढ़ त्राशदी से पीड़ित लोगो की सहायतार्थ बीस हजार एक सौ ईक्यावन रूपयें की राशि एकत्र करके मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेंट की गई। यह राशि डी.डी. के जरियें जमाॅ करवाई गई है।

 इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ.के.आर.मोटसरा ने स्टाॅफ व छात्राओं द्वारा इस राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर की गयी संवेदनापूर्ण अभिव्यक्ति की सराहना की । सभी उपस्थित लोगों ने केरल के लोगों के लिए शीघ्र सभी समस्याओं से मुक्ति की कामना की व समाज के सभी वर्गो से अपील की वे क्षमतानुसार इस आपदा से ईश्वर का घर कहे जाने वाले उस सुन्दर प्रदेश को सम्बल प्रदान करनें में प्रदान करने में अपना योगदान दें।

इस कार्य में अधिष्ठात्री प्रो. जसविन्द्र कोैर व स्वाति गुप्ता ,एन.एस.एस. प्रभारी सुमन शर्मा व छात्रा संघ कार्यकारिणी का  विशेष प्रयास रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ