टॉपर गैंगरेप मामला: जांच के लिए हुआ SIT का गठन


रेवाड़ी(जी.एन.एस) कनीना सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए साउथ रेंज रेवाड़ी के एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने एसआईटी गठित की है।
 जिसकी कमान SP मेवात नाजनीन भसीन को सौपी गई है। साथ ही DSP कोसली, DSP महेंद्रगढ़,महिला थाना प्रभारी रेवाड़ी, थाना प्रभारी नूह, जिला निरीक्षक नूह व आईटी सेल रेवाड़ी इंचार्ज एसआई उषा रानी को उक्त टीम में शामिल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ