Advertisement

Advertisement

प्रतापगढ़:-पेट्रोल डीजल,गैस सिलेंडर और रक्षा सौदे राफेल घोटाले के खिलाफ दो गुटों में प्रतापगढ़ बंद का समर्थन


प्रतापगढ़(दिलीप सैन) बढती हुई महेंगाई ,पेट्रोल डीजल व् गैस के दामों की वृद्धि व् राफेल घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण भारत बंद के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेन्द्र चंडालिया के नेतृत्व में  जिले के सभी उपखण्ड व् कस्बों में बाजार बंद रखे गये । इस अवसर पर संपूर्ण  जिले में कांग्रेस पार्टी के भारत बंद के तहत बंद का व्यापक असर रहा | इस अवसर पर प्रतापगढ़ ट्रक, बस,व् टेम्पो  एसोसियन ने समर्थन देते हुए पेट्रोल ,डीजल के बड़ते दामों की खिलाफ  दामों    भारत बंद के तहत अपने वाहनों को नहीं चला कांग्रेस पार्टी व् भारत बंद का समर्थन किया |कांग्रेस जिला प्रवक्ता व् भारतीय रष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड जिलाध्यक्ष  मोहित भावसार ने बताया की इस क्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र चंडालिया ने कहा की देश में पेट्रोल डीज़ल व् गैस सिलेंडर के भाव लगातार बढ़ रहे हे वर्त्तमान भाजपा सरकार  ने प्रतिदिन पेट्रोल डीज़ल के भाव बदलने का नियम लाकर देश की जनता को बेवकूफ बना दिया हे और धोखा कर आम आदमी की जेब में डाका डालने का काम किया जिससे देश में महंगाई की मार पड़ रही हे और देश के गरीब जनता ,मद्यम वर्ग किसानो पर महगाई का बोझ बढ़ रहा हे  जिसके लिए हमने देश व्  राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ भारत बंद का आहवान कर विरोध किया व् देश की जनता की आवाज व् महेगाई के खिलाफ आक्रोश को इस गूंगी बहेरी सरकार तक पहुंचा कर की सरकार की आँखे खोलने का काम कर रहे है  जिससे ये सरकार महंगाई को कम करे  और आम जनता को राहत  मिले |पूर्व उप जिला प्रमुख रामलाल मीणा ने कहा की  देश में बढ़ते पेट्रोल ,डीज़ल,गैस सिलेण्डर के दामों व् बढ़ती महंगाई व राफेल घोटाले को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व् राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्पूर्ण  जिला बंद करवाया गया व् गाँधी चोराहे पर महेंगाई व् बड़ते दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया  |

दूसरे गुट का धरियावद रोड पर रहा जाम सोपा ज्ञापन
इधर युथ कांग्रेस महासचिव शुभम देवड़ा ने बताया कि युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय राठौर के नेतृत्व में प्रतापगढ़ बन्द करवाया,राठौर ने बताया कि पूरे देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी,डीज़ल,पेट्रोल की कीमतें चरम सीमा पर है इसका मुख्य कारण मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां है!राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर सम्पूर्ण भारत बंद के क्रम में प्रतापगढ़ बन्द करवाया तथा धरियावद रोड पर आंशिक जाम किया ततपश्चात राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय राठौर,विगत विधानसभा प्रत्याशी वेलुराम मीणा,सुहागपुरा लेम्प्स अध्यक्ष गोपीलाल मीणा,आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल मीणा,युथ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी,राजीव गांधी ब्रिगेड जिलाध्यक्ष हितेश शर्मा,,टीपु राठौर,अनिरुद्ध शर्मा सहित सेकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement