- श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
कार्यक्रम की अध्यक्षता फील्ड आउटरीच ब्यूरो जोधपुर के इकाई प्रमुख के0 आर0 सोनी करते हुए बताया कि भारत को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए आमजन को पहल करनी पड़ेगी तथा गांधीगिरी का सहारा लेकर लोगों की मानसिकता बदलने में अवश्य सफलता मिलेगी। आमजन और बच्चों को स्वच्छता को बढावा देकर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया, साथ ही सोनी ने बताया कि हम अपना घर स्वच्छ रखने पर पूरा ध्यान देते हैं लेकिन गली, मौहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर हमारा नजरिया बदल जाता है। इसके कारण ही बीमारियां अधिक होती हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है और संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक को यह पूरा करना होगा।
इस अवसर पर समाजसेवी प्रेम चुघ ने कहा कि भारत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा हैं, लेकिन आमजन स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर स्वच्छ भारत में अपना सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर विभाग द्वारा एक पेन्टिग एंव स्वच्छ ऑंगन स्वच्छ द्वार प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को विभाग द्वारा आयोजित मुख्य कार्यकम्र में अनुपम धींगड़ा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय संख्या-4 में पुरूस्कृत कर सम्मानित किया जाऐगा।
नेहरू पार्क पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के फील्ड आउटरीच ब्यूरो जोधपुर एवंम् आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्थानीय नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, आईएनआईएफडी के सहयोग से नेहरू पार्क में स्वच्छ भारत अभियान सघन जागरूकता कार्यक्रम के तहत ’’श्रमदान’’ किया गया इस अवसर पर नगर परिषद श्रीगंगानगर के पाषर्द अशोक मेठिया, महिला पर्यवेक्षक, समाजसेवी प्रेम चुघ के साथ सफाई निरीक्षक राजकुमार, सुनील भाटीया, संजय चौबरीया के साथ कई विभाग के कर्मचारीयों ने श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर फील्ड आउटरीच ब्यूरो, जोधपुर के इकाई प्रमुख के0 आर0 सोनी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किऐ स्वच्छ भारत अभियान ने आमजन को बहुत प्रभावित किया सभी व्यक्तियों ने अपने हाथों में झाडु लेकर बिना किसी संकोच के साफ-सफाई करने की ठान ली। तो निश्चित तौर पर हम एक स्वच्छ उज्जवल भारत का निर्माण कर सकते हैं यह सच्ची ही स्वच्छता की सेवा हैं।
कार्यक्रम के अंत में फील्ड आउटरीच ब्यरू, जोघपुर के इकाई प्रमुख के0 आर0 सोनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आगुन्तको को विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे