श्रीगंगानगर। विधानसभा आम चुनाव 2018 के अंतर्गत जिला परिषद में संचालित स्वीप प्रकोष्ठ में 6 कार्मिकों को लगाया गया है।
जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानाराम ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 9 एफएफए बडोपल करणपुर के वरिष्ठ अध्यापक राम पाल महाजन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 2 सी छोटी श्रीगंगानगर के अध्यापक रमन कुमार असीजा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 5 ई छोटी श्रीगंगानगर के वरिष्ठ अध्यापक राजेश स्वामी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोनी के सहायक कर्मचारी सुरजीत सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साधुवाली के सहायक कर्मचारी संजय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 5 जी सहारणवाली के सहायक कर्मचारी श्री खेमराज केसी को स्वीप प्रकोष्ठ में लगाया गया है।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे