मुहंपक्का व खुरपक्का रोग के लगाये जा रहे है टीके
श्रीगंगानगर। पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विभाग द्वारा जिले में पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम के लिये घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रति पशु 2 रूपये शुल्क लिया जाये। पशुओं में होने वाले विभिन्न रोग विशेष रूप से मुहंपक्का, खुरपक्का रोग न हो, इसके लिये सरकार द्वारा पशुओं के टीके लगाये जा रहे है। जिला कलक्टर ने निर्देश दिये है कि ग्राम स्तर पर संचालित चिकित्सालयों एवं पशुधन विकास केन्द्रों में कार्यरत समस्त चिकित्सकों व पशुधन सहायकों को पाबंद किया जाये कि पशुपालकों से निर्धारित शुल्क 2 रूपये ही लिया जाये तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहें। जिला कलेक्टर ने पशुपालकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने सभी पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवावें। जिससे वे किसी बिमारी से ग्रस्त न हो तथा स्वस्थ रहें।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे