“बेटी पंचायत” महाअभियान के द्वितीय चरण में ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे डेपरक्षक
जिले में 14, 25 और 28 सितम्बर को जिले की अन्य सभी ग्राम पंचायतों पर होगा “बेटी पंचायत” (डॉटर्स आर प्रीशियस) कार्यक्रम का आयोजन
हनुमानगढ़।(रिपोर्ट एक्सक्लूसिव). राज्य में बेटी बचाओ के प्रति जन-जागरूगता की अभिनव पहल ‘डॉटर्स आर प्रीशियस’ अभियान के तहत जिले की सभी 251 ग्राम पंचायतों में बेटी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महाअभियान के द्वितीय चरण में 14 सितम्बर को हनुमानगढ़ जिले की 64 ग्राम पंचायतों में बेटी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। बेटी पंचायत कार्यक्रम की मोनिटरिंग के लिए राज्य स्तर से अशोक भण्डारी हनुमानगढ़ आएंगे।
विशेष बात यह है कि इस बार बेटी पंचायत के दौरान डेप रक्षक बेटी का महत्व बताकर कन्या भू्रण हत्या पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन डिकॉय में सरकार की मदद करने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने और बच्चों तथा किशोरों को कुपोषण से बचाने का संदेश देंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि बेटी पंचायत को लेकर गांव-गांव लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग इस पुनीत महाअभियान में आगे बढ़कर कन्या रक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि पहले चरण में 7 सितम्बर को जहां 53 ग्राम पंचायतों में बेटी पंचायत का आयोजन हुआ था, वहीं 14 सितम्बर को यह संख्या 64 तक पहुंच जाएगी। बेटी पंचायत के द्वितीय चरण को सफल बनाने के लिए सभी कन्या रक्षक तैयार हैं और शुक्रवार को वे अपने निर्धारित ग्राम पंचायत में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों को विशेष रूप से मुखबिर योजना, राजश्री योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जयपुर से अशोक भण्डारी हनुमानगढ़ आएंगे।
आईईसी-सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि बेटी पंचायत को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज के साथ शिक्षा विभाग एवं बेटी बचाओ क्षेत्र में सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। शर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ में 64 ग्राम पंचायतों पर ‘डॉटर्स आर प्रीशियस‘ के कार्यक्रम आयोजिए किए जाएंगे, जिनमें हनुमानगढ़ में 10, पीलीबंगा में 10, टिब्बी में 8, नोहर में 10, रावतसर में 8, संगरिया में 6 व भादरा में 12 कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ में ग्राम पंचायत सतीपुरा, फतेहगढ़, श्रीनगर, रणजीतपुरा, मुण्डा, किशनपुरा दिखनाधा, चक ज्वालासिंहवाला, रोड़ावाली, उत्तमसिंहवाला, जोड़किया, ब्लॉक पीलीबंगा में ग्राम पंचायत खरलियां, लिखमीसर, डबलीबास चुगता, उमेवाला, कान्हेवाला, डबली बास पेमा, दौलतावाली, बडोपल, पीलीबंगा गांव, अयालकी व डिंगवाला, ब्लॉक टिब्बी में ग्राम पंचायत सूरेवाला, नाईवाला, कुलचन्द्र, डब्लीकलां, मसीतावाली, बेहरवाला कलां, सलेमगढ़ मसानी व चाहुवाली, ब्लॉक नोहर में ग्राम पंचायत चक सरदारपुरा, भोगराना, मेधाना, रामगढ, दिपलाना, 22 एनटीआर, रामसरा, ढण्ढेला, श्योरानी व सिरगंसर, ब्लॉक रावतसर में 4 सीवाईएम, झेदासर, पोहडका, सरदारपुरा, बीसरासर, निरवाल, भाखरावाला व 29 डीडब्लूडी में बेटी पंचायत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह भादरा में ग्राम पंचायत नेठराना, गांधीबड़ी, चिडियागाधी, भोजासर, खचवाना, भनाई, मलखेड़ा, कुर्जी, कलाना, भिरानी, डोभी व भांगवा, ब्लॉक संगरिया में नगराना, सन्तपुरा, मानकसर, भगतपुरा, दीनगढ़ व चकहीरा सिंह में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे