रेलकर्मचारियों को बेहतर और समयानुसार सेवाएं प्रदान करने हेतु सर्विस चार्टर


इंजीनियरिंग विभाग ने जारी किया चार्टर
श्रीगंगानगर। रेलमंत्री पीयूष गोयल की पहल से रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिये विशेष कार्य किये जा रहे है, जिससे उनको समस्याओं को समयानुसार समाधान कर जिससे उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि हो।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  तरूण जैन के अनुसार रेलकर्मियों के हितों को ध्यान में रखकर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रेलकर्मियों को प्रदान की जा रही सेवाओं को बेहतर और नियत समय पर सम्पादित करने के लिए सर्विस चार्टर जारी किया है। जैन ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मुख्यतः पानी की सप्लाई, रिपेयरिंग, ड्रेनेज व सिवरेज, छत, दरवाजों तथा खिड़कियों की मरम्मत एवं रेलवे क्वार्टरों में दिन-प्रतिदिन आने वाली समस्याओं को निर्धारित नियत समय में करने हेतु चार्टर जारी किया गया है, ताकि रेलकर्मियों को शिकायत करने के समय से एक नियत समय में शिकायत का समाधान प्राप्त हो सकें।
इंजीनियरिंग विभाग में मरम्मत कार्य पर अधिक शिकायत रहती है इसके लिये समाधान के लिये पानी की सप्लाई की शिकायतों जिनमें नल, वाल्व, कनेक्शन तथा पाइप लाइन की रिपेयर के लिये 1 दिन का समय तथा वाटर टैंक की रिपेयरिंग हेतु 2 दिन, वाटर टैंक की सफाई 6 माह में एक बार, अस्थाई रिपेयर 1 दिन व स्थाई रिपेयर के लिये 7 दिन तय किये गये है। इसके साथ ही ड्रेनेज व सिवरेज के रिपेयर के लिये 2 दिन तथा सीवर लाइन के ब्लाकेज को हटाने के लिये 1 दिन तय किया गया है। इसके अतिरिक्त खिडकी व दरवाजों की फिटिंग की समस्या 1 दिन में व उनको बदलने का कार्य 1 माह में करना तथा छत की छोटी मरम्मत 3 दिन व बडी व स्थाई मरम्मत के लिये 1 माह तय किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ